पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता नकली नोटों की छपाई व सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

ऊधम सिंह नगर जिले में एसओजी और काशीपुर पुलिस ने नकली नोटों की छपाई व सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यूपी के दो लोगों को गिरफ्तार कर करीब 22 लाख के नकली नोट, नोट छपाई की मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 का ईनाम देने की घोषणा की है।

 

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक जिले में नकली नोटों के संचालक की शिकायते मिल रही थी, जिस पर काशीपुर सीओ, एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। चैकिंग के दौरान गुरुवार को काशीपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर पुराना ढेला पुल के पास सड़क किनारे बाइक पर बैठे अभियुक्त राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र सतनाम सिंह निवासी बैराज कालोनी मोहल्ला शक्तिनगर थाना व जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, तथा वूटा सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी भोगपुर पो० बढ़ापुर तहसील व थाना नगीना जिला बिजनौर को 22 लाख आठ हजार पांच सौ रुपये के नकली करेंसी नोट जिसमें 500 रुपये के कुल 4417 नोट व पांच सौ के एकतरफा छपे कुल 18 नोट के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों की निशानदेही पर बिजनौर बड़ापुर भोगपुर स्थित रोड के किनारे जनसेवा केन्द्र के अंदर जाली नोट बनाने की मशीन मानीटर लेनोवो कंपनी, एक अदद प्रिंटर HP कंपनी एक अदद मिनी सीपीयू एक डाटा के बिल व एक अदद पेपर कटर जिसमें ब्राईट आफिस लिखा तथा एक पेपर रिम कुल 100 अदद एक तरफ छपे हुये जाली नोट दो.OMV336910 के दो. OMV336911 के दो तथा बिना सीरियल नंबर अंकित नोट के पिछले सिरे के एक तरफ छपे हुये कुल 12 नोट तथा पूर्ण रूप से छपे हुये सीरियल नंबर OCM536760 का एक नोट तथा OCM 536736 नोट बरामद किये। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले विशेष टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

karki
inder