उत्तराखंड जरा हटके पिथौरागढ़

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।

Spread the love

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्य कार्यक्रम पन्त स्मारक मे आयोजित हुआ इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत एवं संयोजक पन्त फाउंडेशन/पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह लुठी द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रदांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य के आरोपी का नैनीताल पुलिस ने किया त्वरित शिनाख्त — अभियुक्त गिरफ्तार*

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी ने पण्डित जी को याद करते हुए कहा कि पण्डित जी द्वारा शिक्षा, चिकित्सा के विकास हेतु अनेक कार्य किए गए जिसके चलते आज उनके नाम पर उत्तराखंड समेत देश मे भी शैक्षणिक एवम् चिकित्सा के संस्थान स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमें पण्डित जी के सिद्धांतो को अपनाकर कार्य करने होंगे। कार्यक्रम में संयोजक पन्त फाउंडेशन महेन्द्र सिंह लूंठी, व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत द्वारा पण्डित जी को याद करके हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार करें-मुख्य सचिव।

 

तत्पश्चात नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती के उपलक्ष्य मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, सांस्कृतिक, शिक्षा एवम् विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के लगभग 78 नागरिकों को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार शुक्ला एवम् विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई जिसका समापन घंटकरण मे पन्त स्मारक पर हुआ एवं नगरपालिका सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के मध्य निबंध एवम् भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन हेतु  प्रदेश में एक राज्य स्तरीय तथा दोनों मंडलों में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का किया जाएगा निर्माण

 

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया समेत राज्य आंदोलनकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया।