जरा हटके पिथौरागढ़

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” दर्शन किए।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। राज्यपाल ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने दिए जनवरी 2026 से प्रत्येक माह स्टेट प्रगति बैठक शुरू करने के निर्देश

 

 

उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा परमानंद को प्राप्त करने के समान थी, यूं ही नहीं उत्तराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। राज्यपाल ने कहा की सभी देशवासियों को आध्यात्मिक पर्यटन के लिए उत्तराखण्ड जरूर आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देशभक्ति और संस्कृति का संगम: रेड रोज पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव।