सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

आज दिनांक 07.06.2024 को मा० राज्य सूचना आयुक्त,  योगेश भट्ट जी की अध्यक्षता में कार्बेट टाइगर रिजर्व के सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 से सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की मूल भावना तथा आवेदकों द्वारा मांगी जाने वाली सूचना के आवेदन पत्रों तथा प्रथम अपील के संबंध में विस्तृत रूप सें कार्यशाला में उपस्थित संबंधित अधिकारियों व प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गयी।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

इस कार्यशाला में रामनगर स्थित चारों प्रभागों यथा-कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर व अतिरिक्त भूमि संरक्षण, रामनगर के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 से सम्बंधित पत्रों को पारदर्शिता के साथ त्वरित गति से निष्तारित करने हेतु आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गयी। इसके पश्चात् डॉ० धीरज पाण्डेय, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा मा० राज्य सूचना आयुक्त महोदय को कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा उसके लैन्ड्स्केप में वन्यजीवों के वासस्थल, मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण में किया जा रहे उपायों, कार्बेट टाइगर रिजर्व के विभिन्न प्रबन्धन एवं कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगे क्षेत्रों के ई०डी०सी० ग्रामों में जन-सहभागिता के उददेश्य से रोजगार सृजन के उपायों के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

उक्त कार्याशाला में निदेशक, डॉ० धीरज पाण्डेय व उप निदेशक, दिगन्ध नायक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर व प्रथम अपलीय अधिकारी,  अमित ग्वासीकोटी, डॉ० शालिनी जोशी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, श्रीमती किरन शाह, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर, विवेक तिवारी, सहायक वन संरक्षक, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, गंगा बुधलाकोटी सहायक वन संरक्षक, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर, तथा समस्त लोक सूचना अधिकारी यथा-सुश्री हंसा पांगती, कार्बेट टाइगर रिजर्व,  सुरेश काण्डपाल, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर  सोमपाल सिंह तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, नन्द किशोर रुवाली,  ललित मोहन जोशी,  ललित मोहन आर्या, एवं मौ० नौशाद अहमद, अनुभाग अधिकारी सूचना अधिकार, इरशाद अहमद, धर्मपाल सिहं नेगी,  नवीन चन्द्र पपनै, श्रीमती प्रेमा तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

karki
inder