निवर्तमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थानान्त्रण अपर सचिव के पद पर होने पर कलक्टेªट सभागार में आज विदाई समारोह का किया आयोजन ।

निवर्तमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थानान्त्रण अपर सचिव के पद पर होने पर कलक्टेªट सभागार में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रूद्रपुर 01 जुलाई 2023- निवर्तमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थानान्त्रण अपर सचिव के पद पर होने पर कलक्टेªट सभागार में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, जनपद स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व कलक्टेªट के अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी। सभी अधिकारियों ने निर्वतमान जिलाधिकारी के साथ किये गये अनुभवों को साझा करते हुये विश्वास दिलाया कि आगे भी अपके द्वारा प्राप्त अनुभवों के अनुरूप विकास परक योजनाओं से आम जनता तक सुगमता से लाभ पहंुचाने का प्रयास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

निर्वतमान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में योजनाएं तभी सफल होती है जब अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से कार्य करें। उन्होने कहा कि विभागों की जो भी महत्वकांक्षी योजना है उनको सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुये अधिक से अधिक लोगों लाभान्वित करने की कोशिस करें। उन्होने कहा कि जो भी विकास परक योजनाएं संचालित है उसकों संयमित रहते हुये सरलता पूर्वक धरातल पर उतारे ताकि जनपद व प्रदेश एक नई उचाईओं पर पहुंचे। उन्होने कहा कि टीम भावना से कार्य करने से कठिन से कठिन कार्य सरलता पूर्वक सम्पन्न हो जाता है इस लिये सभी लोगों टीम भावना से कार्य करना चाहिये। उन्होने कहा कि जिस प्रकार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मुझे सहयोग किया गया उसी प्रकार नये जिलाधिकारी का भी सहयोग करते हुये कार्यो सफलतापूर्वक निर्वहन करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

निर्वतमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने इस जनपद में 01 दिसम्बर 2021 को जिलाधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।
इस दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेट कर उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डाॅ0 मनोज शर्मा, एसपी मनोज कत्याल, पीडी हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, अभय प्रताप सिंह, सीमा विश्वकर्मा, कौस्तुभ मिश्रा, कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
———————————————-

जिला सूचना कार्यालय ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890

karki
inder