नए साल का जश्न: नशे में हुड़दंग और रेस का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने 11 युवकों को किया गिरफ्तार।

नए साल का जश्न: नशे में हुड़दंग और रेस का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने 11 युवकों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी (नैनीताल):

नए साल के जश्न का उत्साह कुछ युवाओं पर इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने शराब के नशे में गाड़ियों की रेस लगाई और सड़क पर हुड़दंग मचाया। लेकिन उनका यह जश्न ज्यादा देर नहीं चला, क्योंकि कालाढूंगी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें हवालात का रास्ता दिखा दिया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न के दौरान हुड़दंग और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

 

घटना विवरण:

चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि नैनीताल रोड पर कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं और गाड़ियों की रेस लगा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दो गाड़ियां (स्विफ्ट UP22AW-6145 और I-20 UK01D-0992) में सवार 11 युवक नशे की हालत में रेस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

पुलिस की कार्रवाई:

 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को गिरफ्तार किया और दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया। सभी पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार युवक:

  1. मौ. अमर शम्सी (18 वर्ष), निवासी रामपुर
  2. अरमान अली (18 वर्ष), निवासी रामपुर
  3. सुमेर अहमद शम्सी (26 वर्ष), निवासी रामपुर
  4. मुस्तकीम जाबेद (25 वर्ष), निवासी रामपुर
  5. नानित नदीम (23 वर्ष), निवासी रामपुर
  6. अफीक अख्तर (17 वर्ष), निवासी रामपुर
  7. अमान अहमद (17 वर्ष), निवासी रामपुर
  8. हितेश कुमार (21 वर्ष), निवासी भवाली, नैनीताल
  9. राहुल सिंह नेगी (24 वर्ष), निवासी भवाली, नैनीताल
  10. संदीप (23 वर्ष), निवासी भवाली, नैनीताल
  11. गौरव (जनपद अल्मोड़ा)
यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

गिरफ्तारी टीम:

  1. उपनिरीक्षक नीशू गौतम
  2. सहायक उपनिरीक्षक तनवीर आलम
  3. हेड कांस्टेबल राजाराम
  4. कांस्टेबल अखिलेश तिवारी
  5. कांस्टेबल मनोज द्विवेदी

पुलिस का संदेश:
पुलिस ने साफ कहा है कि नए साल का स्वागत जरूर करें, लेकिन हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कालाढूंगी पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई रियायत नहीं है।

karki
inder