उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

दो दिवसीय एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रामनगर में सम्पन्न

Spread the love

दो दिवसीय एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रामनगर में सम्पन्न

 

*रामनगर महाविद्यालय में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा हुई सम्पन्न*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर को 24 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा व 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल इकाई से सम्बद्ध संस्थानों की ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। 24 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के कमान अधिकारी कर्नल पी.वी.कुलकर्णी के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन 07 व 08 फरवरी को किया गया। पहले दिन प्रायोगिक परीक्षा में कैडेटों की ड्रिल,मेप रीडिंग,वेपन ट्रेनिंग,एफसी-बीसी आदि की परीक्षा ली गई। दूसरे दिन कैडेटों ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया।परीक्षा में 24 व 79 यूके बटालियन एनसीसी इकाई के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर,जीपीपी रामनगर, जीआईसी रामनगर,जीजीआईसी रामनगर, जीआईसी कोटाबाग,दून माडर्न एकेडमी कोटाबाग, जीआईसी कालाढूंगी,एसडीआर रूद्रपुर, आक्सफोर्ड रूद्रपुर,जीएनजीआईसी रूद्रपुर,एम.बी.पीजी कालेज हल्द्वानी व राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के एसडी व एसडब्ल्यू कैडेटों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में कुल पंजीकृत 382 परीक्षार्थियों में से 368 कैडेट उपस्थित रहे जबकि कुल 14 कैडेट परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान एनसीसी नैनीताल के ग्रुप कमांडर कोमोडोर बल राजेश सिंह द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने ने समस्त कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर एनसीसी 5 नेवल यूनिट के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल मनहास, प्रभारी प्राचार्य डॉ.दीपक खाती,एएनओ कैप्टन पंकज जैन,कैप्टन भवतोष भट्ट, कैप्टन इन्द्रजीत कौर, लेफ्टिनेंट कृष्णा भारती,लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी,लेफ्टिनेंट हिमानी जोशी, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार,सीटिओ दिव्या

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े कटते रहे फलदार पेड़, वन-उद्यान-राजस्व विभाग बने मूकदर्शक

 

 

 

पाठक,24 यूके बटालियन के सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिपेन्द्र सिंह,बीएचएम कुलविन्दर सिंह, ,नायब सूबेदार नरेश चन्द्र कापड़ी ,सीएचएम आदर्श, हवलदार हेम चन्द्र, हवलदार जगत सिंह,हवलदार पंकज सिंह,नायक प्रदीप व नायक कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।*