उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भीमताल पुल के पास मलबा आने से यातायात ठप।

Spread the love

भीमताल पुल के पास मलबा आने से यातायात ठप।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

नैनीताल – काठगोदाम-रानीबाग-भीमताल मुख्य मार्ग पर आज अचानक भीमताल पुल के पास भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

नैनीताल पुलिस ने तुरंत सूचना जारी करते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि वे मुख्य मार्ग से यात्रा न करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वायु गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के खिलाफ बेतालघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी दबोचा।

👉 राहत व बहाली कार्य जारी है, जल्द ही सड़क खोलने की संभावना जताई जा रही है।