उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

SSP नैनीताल ग्राउंड जीरो पर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम”

Spread the love

*SSP नैनीताल ग्राउंड जीरो पर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हर वोट सुरक्षित, हर कोना चाक-चौबंद*

*SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ग्राउंड जीरो से सम्भाल रहे चुनाव की कमान, सतत निगरानी, पुख्ता सुरक्षा, निर्भीक होकर करें मतदान*

*संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी*

आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को *त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण* के अंतर्गत *मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य* से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने *ग्राउंड जीरो से मोर्चा संभालते हुए* मतदान केंद्रों का दौरा किया।
*SSP NAINITAL ने* डेवलचौड़ खाम, रा0 इंटर कॉलेज मोतीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय धौलाखेड़ा *बूथों का स्थलीय निरीक्षण* कर *सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, आपात सेवाओं और महिला मतदाताओं की सुविधाओं* की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

मौके पर मौजूद पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए SSP ने उन्हें *कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता* से कार्य करने की प्रेरणा दी।
प्रत्येक बूथ पर कड़ी निगरानी और *सघन गश्त प्रणाली* के तहत सुरक्षा पुख्ता की गई।
सभी मतदान केंद्रों पर *पुलिस बल पूर्ण मुस्तैदी* से तैनात है, निरीक्षण लगातार जारी हैं और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जेएनयू में शहीद स्मृति सम्मान समारोह: अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित

इसके अतिरिक्त *एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा, सीओ भवाली श्री प्रमोद साह, और सीओ रामनगर श्री सुमित पांडेय* द्वारा लगातार फील्ड में भ्रमण कर *सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है*।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है और *मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से जारी है।*

*जनता से अपील* – अफवाहों से दूर रहें, भयमुक्त होकर मतदान करें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24×7 मैदान में है।

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*