उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल में श्रमिकों को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम”

Spread the love

नैनीताल में श्रमिकों को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

1 मई, गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड की प्रतिष्ठित मिल, सेंचुरी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड लालकुआं में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप, अशोक कुमार पांडे, स्वीप समन्वयक और मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रियाल सीधे जनता के बीच, अफसरों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने दिलाई। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने स्वीप की उपयोगिता और उसके विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, सभी श्रमिकों ने अनिवार्य मतदाता पंजीकरण और मतदान का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में सोलर फेंसिंग रखरखाव पर कार्यशाला

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्यों संजय सिंह और अवनीश त्यागी ने भी अपने मतदान से जुड़े अनुभव साझा किए। स्वीप टीम के सदस्य राकेश लाल वर्मा, गोविंद मर्तोलिया, और डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ।

 

 

 

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन विभाग ने कैंप लगाकर फॉर्म 6, 7 और 8 की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन एक सुंदर वृहद मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य मतदाता पंजीकरण और मतदान के महत्व का संदेश देने के साथ हुआ।

 

 

 

 

इस कार्यक्रम ने श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया।