उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

देवगुरू मंदिर तक पहुंचेगी मोबाइल नेटवर्क और बिजली, सांसद अजय भट्ट की पहल।

Spread the love

देवगुरू मंदिर तक पहुंचेगी मोबाइल नेटवर्क और बिजली, सांसद अजय भट्ट की पहल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकाण्डा ब्लॉक स्थित ग्राम पुटपुड़ी (तुसराड़) में स्थित प्राचीन श्री देवगुरू मंदिर में संचार और विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रधान महाप्रबंधक संजय प्रसाद को पत्र भेजकर यहां सोलर सिस्टम सहित 4G BTS मोबाइल टॉवर और बिजली व्यवस्था स्थापित करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

सांसद भट्ट ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि श्री देवगुरू मंदिर अत्यंत प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां बृहस्पति देव का वास है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रह चुकीं साध्वी उमा भारती भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क सुधारीकरण: मंत्री कैड़ा ने किया 78 लाख रुपये की परियोजना का शुभारम्भ

उन्होंने बताया कि मंदिर के संत प्रेमानंद जी और पूर्व राजस्व अधिकारी भुवन चंद्र कफल्टिया द्वारा अवगत कराया गया कि आज तक इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर दूरभाष और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

सांसद भट्ट ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए मंदिर परिसर में शीघ्र सोलर आधारित 4G मोबाइल टॉवर और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में संचार और सुविधाओं का विकास हो सके।