जरा हटके नैनीताल

सडक हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटना से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य हुआ प्रारम्भ।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 04 जनवरी 2023  सर्दियों में घने कोहरे के सडक हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटना से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य हुआ प्रारम्भ। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्दियों में हर साल दर्जनों लोग घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। इनमें से ज्यादातर हादसे उन वाहनों के कारण होते हैं जो यातायात नियमों के पूरा नहीं करते। इनमें वो वाहन ज्यादा हैं जिनके पीछे रिफलेक्टर नहीं लगे हैं या फिर उनकी बैक लाइट काम नहीं करती। निजी वाहन व रोडवेज बसों दोनों पर ही रिफलेक्टर न के बराबर लगे होने से हादसों से निपटने के लिए एक अभियान के तहत कार्य करना होगा तभी सर्दियों में होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकेेगी।

यह भी पढ़ें 👉  “एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस – महिला सुरक्षा व यातायात अनुशासन पर फोकस”

 

 

 

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भटट ने बताया कि सरकारी हो या निजी वाहन। इन पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान अभी से शुरू कर दिया गया। काम शुरू होने से वाहन चालक रिफ्लेक्टर लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि दर्जनों चालकों ने स्वयं अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा 22 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाये गये हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों पर इंडिकेटर, रिफलेक्टर व फोग लाइट का होना जरूरी है। ऐसी व्यवस्था न होने के कारण फोग सीजन में सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने एक अभियुक्त को 13480, रू बरामद कर सट्टे की खाई बड़ी करते हुए किया गिरफ्तार।

 

 

 

 

वाहन चाहे सरकारी है या फिर गैर सरकारी हर वाहन पर रिफलेक्टर व फोग लाइट अवश्य लगी होनी चाहिए। रात को वाहन की लाइट लगते ही रिफलेक्टर चमकने लगता है। बसों में हर दिन हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कई बार कोहरा इतना अधिक होता है कि बिल्कुल समीप आकर भी दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता। सड़कों पर पहले ही वाहनों का दबाव अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में कानून का शिकंजा कसने को अपराध गोष्ठी में कड़े तेवर में दिखे एसएसपी प्रहलाद मीणा* *नशा, साइबर फ्रॉड व अवैध हथियार, अज्ञात महिला शिनाख्त पर सख्ती का आदेश* *हर थाने को जवाबदेह बनाकर अपराध पर नकेल कसने की तैयारी*

 

 

—————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477