उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नशा मुक्त भारत अभियान: एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्रों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

Spread the love

नशा मुक्त भारत अभियान: एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्रों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतन्त्र” थीम के अन्तर्गत दिनांक 12.08.2024 को एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को मादक पदार्थ के विरूद्ध शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के दुष्परिणाणों के बारे अवगत कराते हुए जागरूक करते हुए सदैव नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल

 

 

मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचाव के तरीको के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

 

जीवन में नशा ना करने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरुक कर नशा न करने के लिये प्रेरित करने हेतु कहा गया। अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*