उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाली नैनीताल की कमान, मां नैना देवी के चरणों में लिया आशीर्वाद।

Spread the love

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाली नैनीताल की कमान, मां नैना देवी के चरणों में लिया आशीर्वाद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 29 अक्टूबर 2025 (मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस)

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को नैनीताल जनपद का कार्यभार संभाल लिया। जनपद में आगमन के पश्चात उन्होंने सर्वप्रथम मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात औपचारिक रूप से जिले के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने अब तक के सेवा कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वे सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुंभ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंह नगर, तथा एसपी अभिसूचना मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पद्म भूषण चयन पर सीएम धामी ने कोश्यारी को दी बधाई

पुलिस सेवा से पहले वे दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व में प्रशासनिक कुशलता के साथ मानवीय संवेदनशीलता का समावेश देखा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनकल्याण अभियानों की बड़ी सफलता, एक ही दिन में 14 कैंप और 6,368 प्रतिभागी

डॉ. मंजूनाथ के जनपद नैनीताल की कमान संभालने से पुलिसिंग में नई ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद की जा रही है।