नैनीताल क्राइम

पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिर गई, हादसे में एक युवक की मौत, पांच लोग घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

नैनीताल – धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात  करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉   अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान: एक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब और 1000 लीटर लहन नष्ट"

 

 

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।