उत्तराखंड नैनीताल हल्द्वानी

⚠️ जीएसटी विभाग की कार्यवाही पर विवाद – ट्रांसपोर्टर ने लगाया दबाव और रिश्वत का आरोप

Spread the love

⚠️ जीएसटी विभाग की कार्यवाही पर विवाद – ट्रांसपोर्टर ने लगाया दबाव और रिश्वत का आरोप

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

उधम सिंह नगर जीएसटी विभाग की एक कार्रवाई ने अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते 5 अक्टूबर 2025 को रुद्रपुर से पहुंची जीएसटी टीम ने हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, गली नंबर–1 स्थित ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे के गोदाम पर छापेमारी की, जो अब विवादों में घिर गई है।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम में मौजूद समस्त माल की जांच की, लेकिन कोई अनियमितता नहीं पाई। इसके बावजूद टीम ने करीब पाँच घंटे तक गोदाम में रुककर वाहन समेत माल जब्त कर लिया और उसे गौलापार स्थित विभागीय कार्यालय में खड़ा करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

💬 ट्रांसपोर्टर का आरोप – “रिलीज के नाम पर मांगा गया दीवाली गिफ्ट”

 

 

ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे ने बताया कि वाहन में दर्ज माल की मात्रा जांच के दौरान गलत दर्शाई गई और जब माल रिलीज कराने की बात हुई तो अप्रत्यक्ष रूप से “दीवाली गिफ्ट” की मांग की गई।
व्यापारिक समुदाय ने भी इस कार्रवाई को “व्यक्तिगत स्वार्थ और दबाव में की गई कार्यवाही” बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

⚠️ तीन दिन में दो छापे, व्यापारी जगत में रोष

बताया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर जीएसटी टीम द्वारा दो बार छापेमारी की गई, जिससे व्यापारियों में तीखी नाराजगी है।
व्यापारियों का कहना है कि जब उधम सिंह नगर में करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले लंबित हैं, तब विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हल्द्वानी में जाकर कार्रवाई करना संदिग्ध प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

🧩 डिप्टी कमिश्नर पर पक्षपात के आरोप

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा पर आरोप है कि वे राज्य कर आयुक्त सोनिका मीणा के करीबी हैं और इसी निकटता का लाभ उठाते हुए बाहरी क्षेत्रों में छापेमारी कर ट्रांसपोर्टरों पर दबाव बना रहे हैं।

⚖️ न्यायालय की शरण में ट्रांसपोर्टर

विवाद बढ़ने के बाद ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे ने न्याय की मांग करते हुए माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
पूरा मामला अब नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।