उत्तराखंड क्राइम नैनीताल हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस की सख्ती: सार्वजनिक अश्लीलता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

नैनीताल पुलिस की सख्ती: सार्वजनिक अश्लीलता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

सोशल मीडिया में फेमस होने के लालच में अर्धनग्न होकर शरीर पर कालिख पोतकर वीडियो बनाते पहुंचा शनि बाजार

बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार तो उतरा रील्स का बुखार

SSP NAINITAL ने कहा सार्वजनिक स्थानों में शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने और अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई

 

 

 

इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा 01 युवक के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

शहर हल्द्वानी में आज शनि बाजार में एक युवक जो कि यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लालच में सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहा था, जिससे समाज में शर्मिंदगी का माहौल बना हुआ था, घटना का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी द्वारा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

एसएसपी नैनीताल ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सभी से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अपमानजनक कृत्य न करें, जिससे किसी भी महिला या नागरिक को असहज या शर्मिंदा महसूस हो।

नैनीताल पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।