नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त 146 बच्चों को किया चिन्हित, बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कराएगी स्कूलों में दाखिला*

नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त 146 बच्चों को किया चिन्हित, बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कराएगी स्कूलों में दाखिला*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन मुक्ति अभियान” के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त 146 बच्चों को किया चिन्हित, बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कराएगी स्कूलों में दाखिला*
●●●●●●●●●●●

उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश में *दिनांक 05.03.2025 से 31.03.2025* तक चलाए जा रहे *ऑपरेशन मुक्ति अभियान* *”भिक्षा नहीं शिक्षा दें”* को सफल बनाने हेतु * प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* के दिशा–निर्देशन तथा * प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी नोडल अधिकारी* के निकट पर्यवेक्षण में *ऑपरेशन मुक्ति टीमों* द्वारा अभियान में चरणवार चिन्हीकरण तथा बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों में दाखिला दिलाने की कवायद गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

अभियान के दौरान ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी शहर के अलग अलग स्थानों में जाकर *146 बच्चों का सत्यापन/ चिन्हीकरण* कर उनका विवरण तैयार किया जा रहा है। कुल ऐसे 146 छोटे बच्चों (72 बालक, 74 बालिका) का चिन्हीकरण किया गया है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी अन्य कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं या स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं। बच्चों को चिन्हीकरण करने के उपरांत उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताकर अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिनका अब स्कूल में दाखिला कराया जायेगा
अभियान में चिन्हित किए गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु स्थानीय स्कूलों में दाखिला कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

नैनीताल पुलिस द्वारा उपरोक्त चिन्हित किए गए शेष बच्चों को भी शिक्षित करने की कवायद लगातार जारी है।

*ऑपरेशन मुक्ति टीम प्रभारी*
▪️उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, टीम प्रभारी।
▪️ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, टीम प्रभारी।
▪️उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, टीम प्रभारी।
▪️उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज टीम प्रभारी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

*

karki
inder