उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

“एमबीपीजी कॉलेज में निर्वाचन कार्यालय की निगरानी: भोजन की गुणवत्ता से लेकर मीडिया सेंटर तक के नए पहलुओं पर नजर”

Spread the love

“एमबीपीजी कॉलेज में निर्वाचन कार्यालय की निगरानी: भोजन की गुणवत्ता से लेकर मीडिया सेंटर तक के नए पहलुओं पर नजर”

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

एमबीपीजी कालेज में बने निर्वाचन कार्यालय में कार्मिकों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार आ रही शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को मैन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मैस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

 

 

धूल मिट्टी से बचाव हेतु पानी का छिड़काव किया जाए, उन्होनें प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में लगे सैकडों कर्मचारियों के लिए बेहतर गुणवत्ता खाना हो। इसके लिए अधिकारियो का रोस्टर तय करते हुए प्रतिदिन सक्षम प्रशासनिक अधिकारी स्वयं कार्मिकों के साथ भोजन करें ताकि भोजन की गुणवत्ता की नियमित मानिटरिंग हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

़ इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एमबीपीजी कालेज के कक्ष संख्या-26 (इग्नू स्टेडी सेंटर) मे मीडिया सेंटर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर में मीडिया कार्मिंको हेतु एलईडी टीवी, वाईफाई, कम्प्यूटर आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जांए ताकि मीडिया कर्मी सूचनाओं को त्वरित रूप से आदान-प्रदान कर सकें।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मीडिया/ नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सहायक रिटर्निंग आफिसर पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमारआदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा, मानसून और डेंगू पर सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।