जनजाति सेवा मण्डल संस्था के सचिव मयंक बिजल्वाण ने 20 बच्चों को किए वस्त्र वितरित।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

नैनबाग- नैनबाग के खरसोन गांव में जनजाति सेवा मण्डल संस्था के सचिव मयंक बिजल्वाण ने आज 20 बच्चों को वस्त्र वितरित किये। वहीं जनजाति सेवा मण्डल के सचिव मयंक बिजल्वाण ने जेनेट मैम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेनेट मैम का जनजाति सेवा मंडल को सदैव सहयोग रहता है। मयंक बिजल्वाण ने कहा कि वह हमेशा अपने पिताजी स्व. टीकाराम शर्मा के सिद्धांतों पर चलते हैं और उनके दिखाए गए मार्गों पर हमेशा चलता रहूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

कहा कि जिस तरह से मेरे स्वर्गीय पिताजी ने समाज के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। मैं भी इसी तरह से समाज के क्षेत्र में अपना योगदान दूंगा। और आगे भी इस तरह से गरीब तबके के लोगों के लिए सेवा के सदैव आगे रहूंगा। साथ ही आपको बताते चले कि वरिष्ठ समाजसेवी स्व. टीकाराम शर्मा द्वारा समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रयास किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

समाज के क्षेत्र में वह हमेशा अग्रणी रहते थे। स्व. टीकाराम शर्मा ने गरीब बच्चों को शिक्षा के जागरूक कर उनकी मदद की है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को समाज और शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

karki
inder