अमरोहा उत्तर प्रदेश क्राइम

बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर प्रधान समेत चार की मौत, बाइक को ओवरटेक करते समय खंभे से टकराई कार

Spread the love

बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर प्रधान समेत चार की मौत, बाइक को ओवरटेक करते समय खंभे से टकराई कार

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

अमरोहा के अतरासी रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए गन्ने के खेत में जा पहुंची। रफ्तार ज्यादा होने से कार पलटी खाने के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर फिर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार जिले के ही गांव हाकमपुर के प्रधान विशाल (40) व उनके दो सथियों की मौत हो गई।बाइक चला रहे गुलड़िया रोड मोतीनगर निवासी अमित (35) की भी जान चली गई। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रेटा कार अमरोहा से अतरासी की तरफ जा रही थी। कार में प्रधान विशाल के अलावा रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाकमपुर के ही राजन, मनोज व अंकित भी सवार थे।

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पलटी कार को सीधा किया और चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां विशाल, राजन (30), मनोज (28) को मृत घोषित कर दिया गया। अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। विशाल रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का भतीजा था।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 

सीओ ने बताया कि हादसा होते समय अतरासी से अमरोहा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार की साइड भी इस कार से टकराई, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग कार छोड़कर भाग गए।तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा टूट गया। इतना ही नहीं तारों चिंगारी निकलने लगी। हाई टेंशन लाइन करंट कार में दौड़ गया। स्थानीय लोगों ने बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग