कालाढूंगी उत्तराखंड क्राइम

पर्यटकों की जिप्सी में लगी भीषण आग: पर्यटक सुरक्षित, तकनीकी कमी का आरोप”

Spread the love

पर्यटकों की जिप्सी में लगी भीषण आग: पर्यटक सुरक्षित, तकनीकी कमी का आरोप”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़ – बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आज सुबह 6:00 बजे एक जिप्सी में आग लगने की घटना सामने आई। इसमें जिप्सी में सवार सभी पर्यटक तत्काल सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने बताया कि आग की वजह तकनीकी कमी थी। स्थिति में किसी भी चोट या नुकसान की सूचना नहीं है।

वहीं सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया फिलहाल सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं पूरे मामले में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने बताया जिप्सी में आग तकनीकी कमी के चलते लगी लेकिन समय रहते हुए पर्यटक जिप्सी से बाहर निकल गए थे जिप्सी पूरी तरह से जल गई है, पर्यटकों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक भेजा गया स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च