सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भूस्खलन: एसडीआरएफ ने 3 लोगों का किया सफल रेस्क्यू, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भूस्खलन: एसडीआरएफ ने 3 लोगों का किया सफल रेस्क्यू, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से फंसे 03 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, SDRF का मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना मिली कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

उप निरीक्षकअशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 03 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही, एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है, और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं।

karki
inder