उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

मकान मालिकों का किरायदारों के सत्यापन न करने पर किया गया 10-10 हज़ार का चालान।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओमप्रकाश महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट द्वारा अपनी टीम व एलआईयू किच्छा के साथ मिलकर ग्राम सिरौली कला 4 बीघा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तु अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाशी हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 11 मकान मालिकों का दस दस हजार रुपए का चालान किया गया। सत्यापन के दौरान ग्राम सिरौली कला सद्दाम गोटिया क्षेत्र में एक मदरसा बिना अनुमति के चलता पाया गया। मदरसे में करीब 194 बच्चे थे जिनके लिए कोई बाथरूम आदि की सुविधा की नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  भास्कर सिंह मवाड़ी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी*

 

 

 

तथा तथा मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी कोई सत्यापन नहीं किया गया था। मदरसे का प्रधानाध्यापक मुमताज नवी पुत्र सलामत हुसैन था जो मौके पर मदरसे के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया जिस कारण उक्त भवन के स्वामी मो. जिलानी का मौके पर ही दस हजार रुपए का पुलिस एक्ट का कोर्ट का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

उक्त संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के माध्यम से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर महोदय को अलग से एक रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।