कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजखाली में एक्सोल्टर बिल्डर द्वारा किए जा रहे आवासीय निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजखाली में एक्सोल्टर बिल्डर द्वारा किए जा रहे आवासीय निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

अल्मोड़ा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजखाली में एक्सोल्टर बिल्डर द्वारा किए जा रहे आवासीय निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियमानुसार आवासीय कॉम्प्लेक्स में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) संचालित न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को इसकी पूरी जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मजखाली क्षेत्र में किए जा रहे निजी अपार्टमेंट निर्माण कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमे नाप भूमि, बेनाप भूमि तथा वन भूमि संबंधी सभी जानकारी हो तथा यह देखा जाए कि निर्माणकार्य नियमानुसार किए जा रहे है या नहीं। साथ ही अपार्टमेंट स्वामियों समेत खरीददारों की भी सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

 

 

 

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, तहसीलदार हेमंत मेहरा समेत अन्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

karki
inder