एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार, दफ्तर और आवास पर छापेमारी जारी।
कोटद्वार उत्तराखंड क्राइम

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार, दफ्तर और आवास पर छापेमारी जारी।

Spread the love

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार, दफ्तर और आवास पर छापेमारी जारी।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के कोटद्वार में आज एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की और वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि महेंद्र सिंह ने ट्रक चालक से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रक का चालान करते हुए चालक से कुल सात हजार रुपये लिए, लेकिन चार हजार रुपये का ही चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

 

 

 

विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके दफ्तर एवं आवास पर भी छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम बनाकर यह कार्रवाई की। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  "मानवता की मिसाल: जंगल से सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया"