काशीपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर खेल

नंदन सिंह नेगी ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम किया रोशन।

Spread the love

नंदन सिंह नेगी ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम किया रोशन।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

13 वी मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियन शिप बायथल,मास्टर बी में नंदन सिंह नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। जो लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में कल सम्पन्न हुई। इसी प्रतियोगिता के ट्रायथल में भी नंदन सिंह नेगी ने स्वर्ण पदक जीता था, उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया ,हमारे साथ मास्टर ए के भी प्रतिभागियों ने भाग लिया, मास्टर ए जो 40 से 50 वर्ष एवम् मास्टर बी 50से60 साल की उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करते है। इस बयाथल में पहले 1200 मीटर दौड़ना होता है फिर 100 मीटर तैरना होता हैं फिर 1200 मीटर दौड़ना होता है।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने वी०वी०आई०पी० भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा के दृष्टिगत एम०बी०इंटर कॉलेज मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश*

 

 

 

मुझे बायाथल और ट्रायथल में स्वर्ण जीतने पर जितनी खुशी हुई उससे ज्यादा इस बात का दुख हुआ कि 40से50 वर्ष के भी पीछे चल रहे थे, आज हमने अपने रहन सहन को इस तरह से बना दिया है कि हम अपने को समय ही नहीं दे पा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पार्किंग, पेयजल व सड़क कार्यों को दी हरी झंडी

 

 

 

आज के इस भागती दौड़ती जिन्दगी में मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने लिए अपने स्वस्थ्य जीवन के लिए अवश्य समय निकाले, और जिन्दगी में स्वस्थ्य रहे फिट रहे। नंदन सिंह नेगी की इस उपलब्धि पर मॉडर्न पेंटाथलन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल, राशिका सिद्दीकी, निर्मला पंत, अनुराग पंत, गोपाल बिष्ट आदि ने उनकी इस सफलता पर बधाई दी।