केदारनाथ उत्तराखंड जरा हटके

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये। 

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये। 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

श्री केदारनाथ धाम 24 जुलाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात:भगवान केदारनाथ जी के दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम से वापस रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

 

 

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी,प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित रहे मौजूद।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।