आरक्षित वन क्षेत्र में वन क्षेत्र के वृक्षों को उखाड़ने व दबाने तथा ट्री-गार्ड एवं छोटी-छोटी पौधों को क्षतिग्रस्त जेसीबी को 1 अपराध के मामले में जप्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

आज दिनांक 28.3.2023 को श्रीमान् प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में आमपोखरा वन क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा समय लगभग 1.15 अपराहन पर रामनगर काशीपुर राजमार्ग पर आरक्षित वन क्षेत्र (बहला पुल के समीप ) में प्लाट संख्या 3 में बिना अनुमति के भूमि खुदान कर वन भूमि का स्वरूप बदलना वन क्षेत्र के वृक्षों को उखाड़ने व दबाने तथा ट्री-गार्ड एवं छोटी-छोटी पौधों को क्षतिग्रस्त करने के कार्य में संलिप्त 02 जे०सी०बी० क्रमशः नं0 यू के 18 सीए 4994 व यूपी 23 एटी 2704 मशीनों को वन अपराध कारित करने के कारण जब्त कर वन अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही हेतु  मुकेश चन्द्र वन दरोगा की अभिरक्षा में हल्दुआ वन चौकी पर सुरक्षित खड़ा किया गया हैं

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

कार्यवाही में  जितेन्द्र डिमरी, वन क्षेत्राधिकारी आमपोखरा, मुकेश चन्द्र वन दरोगा, गणेश तिवाड़ी वन दरोगा,  विनोद कर्म्याल वन वीट अधिकारी एवं 3 अन्य दैनिक श्रमिक अदि उपस्थित थे।

karki
inder