उत्तराखंड जरा हटके

पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीपलकोटी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीपलकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और मरीजों को दी जा रही उपचार सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बारिश से तबाही: रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील घेराव, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं, जांच व्यवस्थाओं तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के उपचार की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को यहां गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने खट्टर से की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ संचालित यह चिकित्सालय पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश के अंतिम छोर तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए सरकार हर संभव सहयोग देगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।