जम्मू क्राइम

“कठुआ में बादल फटने से तबाही: चार की मौत, कई घायल”

Spread the love

कठुआ में बादल फटने से तबाही: चार की मौत, कई घायल”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। राजबाग के सोफेन इलाके में गुज्जरों की बस्ती पर पहाड़ गिरने से चार घर मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व को देखते हुए जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।

 

 

 

राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

भारी बारिश के चलते 80 फीसदी सड़क मार्ग बह गया है और कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। कठुआ शहर जलमग्न हो गया है, जिससे लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। शहर से गुजरने वाली खड्ड के ओवरफ्लो होने से हालात और बिगड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

प्रशासन ने उझ नदी समेत तमाम जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की चेतावनी दी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। जोड़, डिलवां और जंगलोट सहित कई क्षेत्रों में भारी नुकसान की खबर है।