बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रामनगर में इस्कॉन और सनातन संगठनों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रामनगर में इस्कॉन और सनातन संगठनों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर एवं रामनगर के सभी सनातन हिन्दू संगठनों द्वारा बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और श्री चिन्मय कृष्णा प्रभु की रिहाई के लिए के विरोध में हरिनाम संकीर्तन जप के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन लखनपुर चौक पर किया गया।भारत सरकार के लिए उपजिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन सौंपा।इस्कॉन रामनगर संचालक श्री मधुहा हरी दास द्वारा बांग्लादेश सरकार की बुद्धि शुद्ध हो जिसके लिए हरिनाम जप किया।सांकेतिक धरने में सभी संगठनों ने इस्कॉन की मांग का समर्थन दिया, श्री मधुहा हरी दास प्रभु द्वारा प्रदेश मंत्री भाजपा श्री राकेश नैनवाल जी को भी ज्ञापन दिया गया जिसमें श्री मद्भागवत गीता को उत्तराखंड की सभी यूनिवर्सिटी व स्कूलों में पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु आग्रह किया गया

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

जिससे बच्चों में प्रारम्भिक शिक्षा से सनातन धर्म को समझने श्री मद्भागवत गीता के उपदेशों के स्वरूप अपने जीवन को और सुखमय बना सकेंगे और वैदिक शिक्षा केंद्र खोलने हेतु उत्तराखंड सरकार से इस्कॉन ने मांग की है।धरने प्रदर्शन में शामिल सभी सनातन बंधुओं ने बांग्लादेश सरकार की निंदा करी और भारत सरकार से कड़े फैसले लेने के लिए आवाज उठाई,सांकेतिक धरने प्रदर्शन में शामिल श्री मधुहा हरी दास प्रभु, हर्ष सुंदरियाल जी भूपेंद्र खाती जी , राकेश नैनवाल जी, राजू रावत, राहुल रावत, अजय अग्रवाल, पंकज धस्माना, घनश्याम , मदन जोशी, संजय डोर्बी, मंगल सिंह,सरदार जगजीत सिंह जी, दिनेश मेहरा जी,अजय गोयल,अनुज गोयल आशीष वर्मा,सलभ मित्तल,शिवि अग्रवाल सौरभ प्रभु,कैलाश,पीयूष,कुणाल प्रभु मातृ शक्ति ने भी इस सांकेतिक धरने में प्रतिभाग किया।

karki
inder