जनपद ऊधम सिंह नगर में गलत नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध चलाया गया सघन चैकिंग अभियान l

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

जनपद ऊधम सिंह नगर में गलत नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध चलाया गया सघन चैकिंग अभियान।

दोषपूर्ण नम्बर प्लेट का प्रयोग करने पर 57 वाहनों को किया सीज व कुल 749 वाहनों का किया गया चालान।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीoसीo महोदय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात महोदय के निर्देशन में दिनांक 20-04- 2023 से 27- 04- 2023 तक जनपद में ट्रैक्टर ट्राली / डम्पर / कैन्टर इत्यादि भारी वाहनों में दोषपूर्ण नम्बर प्लेट (स्पष्ट रूप से न दिखाई देने वाली) का प्रयोग करने एवं वाहन के आगे-पीछे बिना नम्बर प्लेट तथा ए०आर०टी०ओ० द्वारा जारी नम्बर प्लेट से भिन्न नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

उक्त अभियान के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर में वाहनों द्वारा दोषपूर्ण नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले “कुल 749 वाहनों का” चालान किया गया जिसमें से “57 वाहनों को सीज” किया गया।जनपद ऊधम सिंह नगर में वाहनों में दोषपूर्ण नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी l

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

#जनता से अपील— पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात महोदय ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद में संचालित सभी वाहन चालकों से वाहनों में स्पष्ट नम्बर प्लेट का प्रयोग करने की जनता से अपील की जाती है l

karki
inder