उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, 1 गंभीर घायल।

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, 1 गंभीर घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तरकाशी, 8 मई 2025।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर गंगनानी क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। शवों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है और घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीएंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

karki
inder