विधानसभा में अपशब्द कहने के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, रामनगर में फूंका प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला।

विधानसभा में अपशब्द कहने के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, रामनगर में फूंका प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला।

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

रामनगर: कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में उत्तराखंड के निवासियों के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर के पुरानी तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

कांग्रेस कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय रामनगर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भुवन चंद पांडे ने कहा कि मंत्री अग्रवाल ने विधानसभा में उत्तराखंड के नागरिकों के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, उससे पूरे प्रदेश की जनता आहत हुई है। उन्होंने मंत्री पर सत्ता के नशे में मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अपनी वाणी पर संयम नहीं रख पा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

इस प्रदर्शन और पुतला दहन में ममता आर्या, हेम चंद्र नैनवाल, महेश पांडेय, कुबेर कड़ाकोटी, एड. फेजुल हक, गुलाम सादिक, नवीन तिवारी, मो. गाजी, वीरेंद्र तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

karki
inder