रामनगर: लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निकाला फ्लैग मार्च”

रामनगर: लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निकाला फ्लैग मार्च”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। यह बात दीगर है कि अभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियो का ऐलान नहीं किया गया।लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है ।

जिसको लेकर रविवार को रामनगर में कोतवाली पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त रूप से नगर में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें एसडीएम राहुल शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रामनगर विधानसभा में यह फ्लैग मार्च निकाला गया है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता एवं शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग सहन नहीं किया जाएगा,तथा जिस किसी के भी द्वारा चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से चुनाव के दौरान निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की है।

karki
inder