क्रिसमस–नववर्ष पर जिम कॉर्बेट में सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन–जीएम एसोसिएशन की अहम बैठक

क्रिसमस–नववर्ष पर जिम कॉर्बेट में सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन–जीएम एसोसिएशन की अहम बैठक

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खबर:
रामनगर। आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष 2025 के अवसर पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में जीएम एसोसिएशन और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं मनोरंजन गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

 

 

 

बैठक में जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शाह, उपाध्यक्ष राजेंद्र लार्ड, सचिव अनिल बोटियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कांडपाल सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन के समक्ष व्यावहारिक सुझाव रखे। एसोसिएशन ने त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की संभावनाओं, निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग, डीजे संचालन की समय-सीमा एवं साउंड लेवल के पालन तथा होटल-रिसॉर्ट्स में होने वाली एंटरटेनमेंट गतिविधियों को अनुशासित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

 

 

 

 

एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है, ऐसे में सभी व्यवस्थाओं का संतुलित और सुव्यवस्थित रहना आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र की छवि सकारात्मक बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

 

प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद कुमार शाह एवं सीओ सुमित पांडे ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। साथ ही प्रशासन और जीएम एसोसिएशन के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी होटल एवं रिसॉर्ट्स प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। डीजे संचालन एवं साउंड सिस्टम निर्धारित समय-सीमा और मानकों के अनुसार ही चलाए जाएंगे। ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं एसोसिएशन मिलकर कार्य करेंगे तथा त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

karki
inder