पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी, किच्छा व सितारगंज क्षेत्र में वन भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उधमसिंहनगर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी, किच्छा व सितारगंज क्षेत्र में वन भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। अभियान के तहत उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सितारगंज पुलिस द्वारा रनसाली रेंज के अंतर्गत बिजराटा गांव के पास अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई सैयद बाबा मजार, मंदिर एवं छठ पूजा स्थल को वन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाकर वन विभाग की 1.5 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

इसके अतिरिक्त किच्छा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में वन विभाग, राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा इमली घाट धोरा डैम में वन विभाग की सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा लगभग 30 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही आगे भी रहेगी जारी.

karki
inder