अस्पताल में भी नहीं थमी गुंडागर्दी, इमरजेंसी के गेट तक हुए बंद

अस्पताल में भी नहीं थमी गुंडागर्दी, इमरजेंसी के गेट तक हुए बंद

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार देर रात युवकों के दो गुटों के बीच पहले पलटन बाजार क्षेत्र में झड़प हुई, जिसके बाद मामला अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गया। यहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और बीच-बचाव करने पहुंचे स्टाफ व डॉक्टरों के साथ भी अभद्रता की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

बताया जा रहा है कि पलटन बाजार में हुए विवाद में एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। उनके साथी उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के अंदर ही दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

हंगामा बढ़ता देख इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इससे आक्रोशित होकर डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। कुछ समय के लिए एंबुलेंस को भी बाहर ही रोक दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। देर रात करीब डेढ़ बजे तक स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं डॉक्टरों को समझाकर इमरजेंसी सेवाएं दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

घटना के बाद एक बार फिर दून अस्पताल की इमरजेंसी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

karki
inder