कॉर्बेट पार्क से लगते तराई पश्चिमी के हाथी डंगर पर्यटन जोन का हुआ हुआ शुभारंभ।

कॉर्बेट पार्क से लगते तराई पश्चिमी के हाथी डंगर पर्यटन जोन का हुआ शुभारंभ।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

 

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर तराई पश्चिम के फ़ाटो पर्यटन जोन की सफलता के बाद आज तराई पश्चिमी ने अपना दूसरा पर्यटन जॉन हाथी डांगर पर्यटन ज़ोन का भव्य तरीके से किया शुभारंभ, क्षेत्रीय विधायक ,कुमाऊं चीफ, विभाग के सभी अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों की जिप्सियों को सफारी के लिए किया रवाना।

 

 

 

 

 

वन प्रभाग तराई पश्चिमी में दो वर्ष पूर्व में खुले फाटो पर्यटन जोन की सफलता के बाद अब तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने कॉर्बेट पार्क से सटे अपने आमपोखरा रेंज में हाथी डंगर क्षेत्र से आज अपना नया दूसरा पर्यटन जोन हाथीडंगर पर्यटन ज़ोन खोल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 

 

 

 

वहीं पहली बार जोन के खुलने पर सफारी में जा रहे पर्यटक काफी उत्साहित दिखाई दिए,उन्होंने कहाँ कि वे इस नए ज़ोन में भृमण करने को लेकर काफी उत्साहित है और उम्मीद करते है उन्हें जंगल के राज बंगाल टाइगर के दीदार होंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

 

 

 

वहीं जानकारी देते हुए वन विभाग के कुमाऊं चीफ पीके पात्रो ने बताया कि नए पर्यटन जोन हाथी डंगर गेट से 25 जिप्सियां सुबह और 25 शाम की पाली में पर्यटकों को जंगल के अंदर सफारी पर लेकर जायेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिप्सी का पर्यटक 1550 रुपया विभागीय शुल्क लेकर परमिट ले सकेंगे. इसके अलावा उन्हें जिप्सी का किराया अलग से देना पड़ेगा. आज मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो व क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा इसका शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने उम्मीद जताई है कि नया पर्यटन जोन भी कॉर्बेट की जैव विविधता के कारण पर्यटकों को बेहद पसंद आएगा. इसके साथ ही विभाग को भी अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा.बता दें कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, दुर्गादेवी, झिरना, ढेला, गिरिजा और पाखरो सफारी जोन हैं वहीं कॉर्बेट से बाहर अभी तक रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो पर्यटन जोन के साथ ही आज से खुला नया हाथीडंगर पर्यटन ज़ोन शामिल हो गया है।

karki
inder