कॉर्बेट नगर को रामनगर नगरपालिका में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर । प्रेस नोट 10 मई 2023।
कॉर्बेट नगर को रामनगर नगरपालिका में शामिल करने की मांग को लेकर वहां के निवासी 12 मई शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगे। कॉर्बेट नगर में मोहम्मद फारूक की अध्यक्षता एवं असलम सिद्दीकी के संचालन में संपन्न सभा में वहां के निवासियों ने शासन प्रशासन पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप था कि कॉर्बेट नगर न तो ब्लॉक में शामिल है और ना ही नगरपालिका में, जिसके कारण जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

शासन द्वारा नगर पालिका रामनगर की सीमा विस्तार प्रस्ताव में रामनगर नगर पालिका से सटे कॉर्बेट नगर को सीमा विस्तार प्रस्ताव में शामिल न करने पर लोगों ने आक्रोश जताया तथा शासन प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

वक्ताओं का कहना था कि कॉर्बेट नगर रामनगर सीमा से सटा घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण सभी मानकों को पूरा करता है। सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कॉर्बेट नगर को नगर पालिका सीमा में सम्मिलित करने की मांग का समर्थन करते हुए 12 मई शुक्रवार को बड़ी संख्या मे जुलूस में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, कांग्रेस नेता ताईफ खान, सामाजिक कार्यकर्ता पीसी जोशी ,प्रमोद कुमार, आबिद हुसैन ,मोहम्मद रईस ,मोहम्मद शाकिर ,कासिम हुसैन ,परवेज पाशा, कयूम ,रिजवान ,अनीस अहमद ,महबूब अली ,मोहम्मद सोहेल ,मोहम्मद उस्मान ,अब्दुल कादिर, मोहम्मद कफील ,मोहम्मद वसीम ,कुर्बान अली, मोहम्मद शरीफ ,मतलूब अहमद ,निसार अहमद, मोहम्मद शाकिर, जाकिर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

karki
inder