जरा हटके हल्द्वानी

अतिक्रमण मामला सामने आया 10 RPF के साथ 35 से अधिक पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां मोर्चा संभालेंगी।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की 78 एकड़ भूमि पर काबिज 4000 से अधिक अतिक्रमणकारियों को 10 जनवरी से हटाए जाने की कार्रवाई शुरू होने जा रही जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वही सीआरपीएफ की 6 कंपनियां अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था के मोर्चा को संभालेंगे। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में छह कंपनी आरएएफ शहर में आ जाएगी। इसके रहने का इंतजाम जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में किया है। उ एक कंपनी में करीब 135 जवान होते हैं।दो जनवरी से शहर में करीब 800 से भी ज्यादा जवान शहर में पहुंच जाएंगे कहा कि फोर्स के ठहरने के इंतजाम तो जिला प्रशासन करेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  जनजातीय समाज को सशक्त बनाने का संकल्प, महोत्सव में धामी सरकार के बड़े फैसले

 

 

 

हाई कोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की करीब 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण की जद में करीब 4365 घर आ रहे हैं। बड़ी कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। पुलिस प्रशासन के मुताबिक नौ कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) भी सुरक्षा के लिहाज से पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की दस कंपनी आनी है।वही अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन 2 जनवरी से मुनादी शुरू करने जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए सबसे पहले उनके घरों के विद्युत और पेयजल की कनेक्शन को काटने जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

 

 

जिला प्रशासन के मुताबिक दस जनवरी से अतिक्रमण गिराने की योजना है। इसके लिए रेलवे के अलावा प्रशासन तैयारियों में जुटा है।पुलिस प्रशासन के समक्ष शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ उपद्रव रोकने की चुनौती है। इसके लिए पुलिस ने संभावित पुलिस बल की सूची तैयार की थी। राज्य सरकार पुलिस फोर्स की मंजूरी पहले ही दे दी थी जबकि रेलवे पुलिस की पांच अतिरिक्त कंपनियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई थी। केंद्र की सहमति के बाद रेलवे ने भी पांच कंपनियों को बढ़ाने को मंजूरी दी है।पीएसी और आईआरबी की 08 कंपनियों के अलावा सीपीएमएफ पुरुष की 06, सीपीएमएफ महिला 03, आरपीएफ पुरुष 06, आरपीएफ महिला की 04 कंपनियां हल्द्वानी में डेरा डाल लेंगी। 10 जनवरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जेएनयू में शहीद स्मृति सम्मान समारोह: अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित