उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली निर्मला मेहता को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सम्मानित कर शुभकामनाए दी।

Spread the love

चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली निर्मला मेहता को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सम्मानित कर शुभकामनाए दी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता को सम्मानित कर शुभकामनाए दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडमें बिजली उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड मीटिंग में बड़ा प्लान

 

भट्ट ने निर्मला मेहता को शॉल ओड़ाकर सम्मानित करते हुए पैरा एशियाई गेम्स की खेलने जाने की बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी निर्मला मेहता ने कई अन्य देशों व प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर देवभूमि का नाम ऊचा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

इस दौरान निर्मला मेहता ने बताया कि आगामी 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में पैरा एशियाई गेम्स होने हैं जिसके लिए उन्हें पैरा बॉल गेम में हिस्सा लेना है उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के सहयोग से ही संभव हो पाया है। और वह भारत को पदक दिलाने के लिए पूरा जोर लगाकर खेलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”