उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

नैनीताल एसपी क्राइम ने कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का आदेश कक्ष, दिए निर्देश।

Spread the love

नैनीताल एसपी क्राइम ने कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का आदेश कक्ष, दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 24.04.2024 की रात्रि में श्री हरबन्स सिंह एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया। गोष्ठी में श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित हल्द्वानी/ काठगोदाम के थानाप्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे। विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निम्न निर्देश दिए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  जेएनयू में शहीद स्मृति सम्मान समारोह: अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित

 

● कोतवाली हल्द्वानी व काठगोदाम में 6 माह अथवा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं/पार्ट पेंडिंग/पुनर्विवेचना की समीक्षा की गई। सम्बन्धित उपनिरीक्षकों के निर्देशित किया कि विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय।
● विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार एवम अभियोग की गंभीरता को देखते हुए सफल निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

● ऑनलाइन जन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें।
● थाना क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखें। बाहर से आकर रह रहे कबाड़ी,फड़, ठेली व्यवसाय आदि का सत्यापन करें।
● थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य घटनाओं पर रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त करें। प्रभारी समेत चौकी प्रभारी व रात्रि अधिकारी लगातार क्षेत्र में मूवमेंट में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने PM मोदी को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण, मेगा प्रोजेक्ट्स पर मांगा सहयोग

 

 

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल।