उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हल्द्वानी में आयोजित बैठक: सिंचाई विभाग को सर्वे और समाधान के निर्देश

Spread the love

बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हल्द्वानी में आयोजित बैठक: सिंचाई विभाग को सर्वे और समाधान के निर्देश

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने बाजपुर, गदरपुर के ड्रेनेज प्लान हेतु सर्वे के साथ ही विभिन्न विभागीय परिसम्पत्तियों गूल,नालों व नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग को बाजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर तात्कालिक व स्थाई समाधान हेतु आकलन बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ।

 

 

बैठक में उपस्थित विधायक गदरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहरों, नालों, गूलों में उसके आस पास रहने वाले लोगों के द्वारा कब्जा किया गया है जिससे जल इकाइयों के स्वरूप में परिवर्तन आने से पानी की निकासी नहीं ही पाती। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल पटरी पर समुचित कॉज वे न होने के कारण भी समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  32 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण।

 

इससे क्षेत्र में पानी के इकठ्ठा होकर बाढ़ रूप लेने की सम्भावना बनी रहती है। इस मामले में मण्डलायुक्त दीपक रावत ने मुख्य अभियंता संजय शुक्ला को सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नालों, गूलों से अवैध कब्जा हटाते ही पानी की निकासी ठीक प्रकार से होने लग जायेगी जिससे समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग को तात्कालिक व पूर्णकालिक समाधान हेतु आकलन बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र।

 

 

गौरतलब है कि नैनीताल की बारिश का पानी चूनाखान नाले से होते हुए बाजपुर पहुँचकर बाढ़ रूप लेने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा तकनीकी सर्वे कर आकलन को तैयार किया जाएगा तथा प्रस्ताव आपदा न्यूनीकरण में भेजा जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ पश्चिम रामनगर प्रकाश चन्द्र, ईई दीक्षांत, पीसी पांडेय, उप जिलाधिकारी बाजपुर राकेश तिवारी, कालाढूंगी रेखा कोहली , सहायक अभियंता राजेश पन्त सहित अन्य लोग मौजूद थे।