क्राइम देहरादून

फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेज बनाने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

देहरादून- थाना कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेज बनाकर कमाई करने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी मार्कशीट और दस्तावेज बरामद किए… वहीं एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली नगर एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में दुकान संख्या एल 21 के ऑफिस में पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा मिला और जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राज किशोर राय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा

 

 

मौके पर ऑफिस में पुलिस को टेबल पर एक लैपटॉप एक डेस्कटॉप और एक प्रिंटर उनके कुछ प्राइवेट लैपटॉप से राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान परिषद के सीनियर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन के फर्जी प्रमाण पत्र मिले। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों से पैसे एडवांस में लेने के बाद फर्जी सर्टिफिकेट और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बना कर देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा, मानसून और डेंगू पर सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

 

 

 

वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से सीनियर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन, सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन की फर्जी अंकतालिका आठ बरामद की गई है। इसके अलावा एक फर्जी प्रमाण पत्र एवं फर्जी माइग्रेशन प्रमाण पत्र की संख्या आठ वहीं सात बैंक की पासबुक भी बरामद की गई है। इसके अलावा पांच चेक बुक भी इसके कब्जे से बरामद हुई है। किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान