गजरौला उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज रफ्तार कार ने धान से लदे ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर हादसे में कार चालक की हुई मौत जबकि तीन घायल।

Spread the love

तेज रफ्तार कार ने धान से लदे ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर हादसे में कार चालक की हुई मौत जबकि तीन घायल

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश: गजरौला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार और धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुआ एक गंभीर हादसा में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से तीनों रेफर कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. का 'सिंघम' स्टाइल: मुखानी में सेंधमारी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर का हल्द्वानी पुलिस ने निकाला दिवाला* *​साहब का आदेश और टीम का एक्शन; सलाखों के पीछे पहुंचा सहारनपुर का शातिर मुंशी राम, 9 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात*

 

पुलिस बताती है कि शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से आ रही कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। हाईवे पर सीओ ऑफिस के निकट कार धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई, जिसके बाद कार में सवार चालक कार में फंस गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत के बाद जागा प्रशासन, रामनगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

 

सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित जगह पहुंची और कार चालक को बाहर निकाला। उसे और ट्रैक्टर में सवार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

 

कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन घायलों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में बैठे लोग संभल के रहने वाले हैं, और उनकी पहचान अभी तक नहीं हुई है।