*बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब…🙏*
*पुलिस भी करे तो क्या करे, सड़कें तो वही हैं—धूप में दिनभर डटी नैनीताल पुलिस, जाम के झाम को डायवर्जन व शटल सेवा से संभाल रही पुलिस*
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
*वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के सभी धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या*
*SSP NAINITAL के निर्देशन में यातायात दबाव संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस, श्रद्धालुओं हेतु लगातार शटल सेवा की व्यवस्था*
वीकेंड पर नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों कैंची धाम, नैनीताल, भीमताल एवं मुक्तेश्वर की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। *वाहनों की संख्या बढ़ने से विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बना हुआ है।*
*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों एवं पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल तैनात* कर यातायात व्यवस्था को सुबह से ही सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित थाना/चौकी/CPU/ ट्रैफिक प्रभारी सहित पुलिसकर्मी जगह-जगह यातायात को व्यवस्थित करने के साथ ही पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
श्री कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन व्यवस्था बनाई गई है तथा *शटल सेवा व कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को नीम करोली बाबा जी के दर्शन कराए जा रहे हैं।*
शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजकर सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की जा रही है।
*श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से नैनीताल पुलिस की अपील-*
– अपनी निर्धारित कतार में ही चलें, कतार बदलकर दूसरी लाइन में न जाएं।
– वाहन चालक अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें।
– यातायात का दबाव होने पर धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में लेन न बदलें।
– पुलिस एवं यातायात कर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
– सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन रोककर यातायात बाधित न करें।
– वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें।
– यातायात को सुचारु बनाए रखने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करें। *आपका सहयोग हजारों यात्रियों की राह आसान बनाएगा।*
*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*






