उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, हैकिंग की घटनाओं पर जताया रोष

Spread the love

रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, हैकिंग की घटनाओं पर जताया रोष

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

रामनगर। ई-रिक्शा हैक होने की लगातार सामने आ रही घटनाओं से आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने गुरुवार को जीआईसी ग्राउंड में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। चालकों ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोग उनके ई-रिक्शा हैक कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान चालकों ने प्रशासन से हैकिंग की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश का तुरंत असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

 

 

 

 

ई-रिक्शा चालकों ने मांग की कि वाहनों की सुरक्षा के लिए प्रभावी तकनीकी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बड़ी संख्या में चालक प्रदर्शन में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर