डोईवाला क्राइम

अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत

Spread the love

अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में रात में अंगीठी जला कर सोने की बात सामने आई है। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

द्वारका इलाके के पोचनपुर गांव में कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई गई आग एक परिवार के लिए काल बन गई। गुरुवार की रात दम घुटने से युवा दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में इनका दो माह का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

मृतकों की शिनाख्त मानव (24) और इसकी पत्नी नेहा (21) के रूप में हुई है। सुबह के समय पास में रहने वाला मानव का छोटा भाई अजय (12) घर पहुंचा तो भैया-भाभी का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से मासूम आयुष (दो माह) के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों को खबर दी गई तो उन्होंने खिड़की का कांच तोड़ा। अंदर बिस्तर पर मानव व नेहा अचेत पड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*